Big NewsUttarkashi News

Earthquake in Uttarakhand उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों से डोली धरती, 3.0 थी तीव्रता

Earthquake in Uttarakhand: उत्तरकाशी में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही कई लोग अपने घरों को छोड़ बाहर आ गए।

उत्तरकाशी में भूकंप के झटके से डोली धरती

उत्तरकाशी के जिला मुख्यालय समेत आसपास के स्थानों में सुबह 8:35 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई है।

मोरी ब्लॉक रहा भूकंप का केंद्र

Earthquake से फिलहाल किसी तरह के जानमाल की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र मोरी ब्लॉक के कोठीगाड रेंज में जमीन से पांच किमी नीचे बताया जा रहा है।

पूर्व में भी आया था भूकंप

बता दें इससे पहले 10 सितम्बर को भी उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय भूकंप का केंद्र बड़कोट स्यालना के जंगलों में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें