HighlightNational

यहां भूकंप से हिली धरती, दहशत में आए लोग, रिक्टर स्केल पर मापी गई 4.2 तीव्रता

हिमाचल प्रदेश के बाद शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके दोपहर करीब 12.40 मिनट पर महूसस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इन झटकों की तीव्रता 4.2 थी.इससे पहले शुक्रवार सुबह हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र अरुणाचल के चांगलांग से 222 किमी दक्षिण में थे. हालांकि, भूकंप के चलते अभी तक जान माल के नुकसान की कोई खबर सामने नही आई है। आपको बता दें कि इससे पहले हिमाचल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।इससे पहले हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को  सुबह 7 बजकर 46 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 3.5 थी. भूकंप का केंद्र धर्मशाला से 57 किमी-उत्तर-उत्तर पश्चिम में था.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें