Big NewsUttarakhand Chamoli News
उत्तराखंड ब्रेकिंग : चमोली से देहरादून तक महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी थी तीव्रता


चमोली : देर रात को गहरी नींद में सो रहे थे। तभी रात 12 बजकर एक मिनट पर चमोली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप की तीव्रता 4.3 थी। आरंभिक सूचनाओं में भूकंप का केंद्रजोशी मठ से 44 किलोमीटर की दूरी पर बताया गया है। लगभग 12.35 पर मसूरी और देहरादून में भी झटके महसूस किए गए। कई लोग खौफ से अपने घरों से बाहर निकल आए।