Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड में हर पांचवी महिला कामकाजी, पुरुषों की तो पूछो मत

केंद्र सरकार के एक आंकड़े के मुताबिक उत्तराखंड की महिलाएं राज्य के पुरुषों की तुलना में अधिक कामकाजी हैं। आंकड़े बताते हैं कि राज्य के 29.68 लाख लोगों ने श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराया है और इनमें से 16.37 लाख महिलाएं हैं।

श्रम मंत्रालय की एक रिपोर्ट बताती है कि उत्तराखंड के 29.68 लाख लोगों ने किसान, स्ट्रीट वेंडर्स, कपड़ा निर्माण, भवन निर्माण श्रमिकों के तौर पर पंजीकरण कराया है। दिलचस्प ये है कि इनमें 16.37 लाख यानी तकरीबन 55.16 फीसदी केवल महिलाएं।

एक अलग अनुमान के मुताबिक राज्य में हर पांचवीं महिला कामकाजी है। ये आंकड़ा राज्य में कुल वोटर्स और श्रम पोर्टल पर अपलोड डेटा की आपस में तुलना में मिला है।

इन आंकड़ों को देखे तो पता चलता है कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की तुलना में उत्तराखंड में कामकाजी महिलाओं की संख्या अधिक है। हालांकि सामान्य तौर पर उत्तराखंड की आबादी अधिक है और स्वाभाविक है कि वहां ऐसी महिलाओं की संख्या अधिक ही होगी लेकिन पोर्टल पर अपलोड डेटा बताता है कि उत्तराखंड इस मामले में यूपी से आगे है।

https://youtu.be/ubQ9ITUYaao

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें