Big NewsDehradun News

देहरादून DM आशीष श्रीवास्तव की जिलों के सभी अस्पतालों को कड़ी चेतावनी

देहरादून– कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते जिलाधिकारी देहरादून आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जिलों के अस्पतालों को कड़ी चेतावनी दी है।

आदेश के अनुसार कोविड-19 संक्रमित मरीजों के उपचार से संबंधित कतिपय चिकित्सालयों द्वारा इमरजेंसी की स्थिति में ऑक्सीजन की मांग चार-पांच घंटे पूर्व की जा रही है जो की कदापि उचित नहीं है जबकि ऑक्सीजन की मांग कम से कम 24 घंटे पहले की जानी चाहिए। डीएम ने कहा कि ऑक्सीजन की मात्रा मात्र 4 से 5 घंटे पहले करने की स्थिति में कभी भी कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। ऐसे में जिले के समस्त चिकित्सा प्रबंधकों को निर्देशित किया जाता है कि उपचार के दृष्टिगत ऑक्सीजन की मांग कम से कम 24 घंटे पूर्व नोडल अधिकारी ऑक्सीजन के माध्यम से सुनिश्चित कर लें यदि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही होगी या दुर्घटना घटित होगी तो उसके लिए संबंधित चिकित्सा प्रबंधन का उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें