Big NewsPauri Garhwal News

यहां दर्दनाक हादसा, डंपर ने ट्रक ठीक कर रहे मैकेनिकों को मारी टक्कर, तीन की मौत

शनिवार को कोटद्वार में दर्दनाक हादसा हो गया। एक खराब ट्रक को ठीक कर रहे मैकेनिकों को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

दर्दनाक हादसे में तीन की मौत

पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में शनिवार सुबह बीईएल रोड पर एक खराब ट्रक को ठीक कर रहे मैकेनिकों को डंपर ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

शवों की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त

मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शवों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें