Udham Singh Nagar NewsHighlight

अज्ञात वाहन की टक्कर से डंपर चालक की मौत, आरोपी की तलाश शुरू

उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में अज्ञात वाहन ने डंपर चालक को टक्कर मार दी। हादसे में डंपर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

अज्ञात वाहन की टक्कर से डंपर चालक की मौत

हादसा मंगलवार देर रात का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान गंगवार (28) निवासी बरेली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गंगवार सिडकुल ढाल पर स्थित एक ट्रांसपोर्टर का डंपर चलाता था। मंगलवार रात वो डंपर खड़ा कर खाना खाने के लिए जा रहा था। तभी सिडकुल ढाल के पास अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी।

आरोपी की तलाश शुरू

टक्कर मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कुछ देर तक गंगवार सड़क पर ही तड़पता रहा। कुछ देर बाद हादसे की सूचना मिलने के बाद ट्रांसपोर्ट का मालिक कुछ राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें