Big NewsHighlightNational

भीषण हादसा : डंपर ने सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को कुचला, 15 की मौत, PM ने जताया दुख

SURAT ROAD ACCIDENT

गुजरात के सूरत में भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमे सड़क किनारे सो रहे 15 मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे से सनसनी फैल गई। जानकारी मिली है कि सभी मजदूर सूरत जिले के कोसांबा में सड़क किनारे रात को सो रहे थे तभी तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर 12 की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां 3 और मजदूरों ने दम तोड़ दिया। यह सड़क दुर्घटना मंगलवार को तड़के सुबह सूरत से करीब 60 किलोमीटर दूर कोसांबा गांव के नजदीक हुई।वहीं इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुखद जताया है।

इस मामले पर सूरत पुलिस ने जानकारी दी कि डंपर ने 18 मजदूरों को कुचला था जिसमे से 12 मजूदरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ घायलों में से तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान जान चली गई। अब तक कुल 15 मजदूरों की मौत हुई। पुलिस का कहना है कि मरने वाले सभी मजदूर हैं, जो राजस्थान के रहने वाले थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत की घटना पर दु:ख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि सूरत में दुर्घटना की वजह से लोगों की जान जाना दुखद है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि मृतकों के परिवारजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें