HighlightPauri Garhwal News

मां इलाज कराने गई सतपुली, सीमा पर बेटा इस वजह से शहीद, नवंबर में आना था घर

devbhoomi news

कोटद्वार: उत्तराखंड के लिए रविवार को सीमा से बुरी खबर सामने आई। बता दें कि सियाचीन ग्लेशियर क्षेत्र में देश की रक्षा करते हुए पौड़ी का लाल शहीद हो गया। जानकारी मिली है कि बर्फ की चपेट में आने से जनपद पौड़ी का एक सपूत शहीद हो गया। प्रखंड पाबौ के अंतर्गत ग्राम धारकोट निवासी सूबेदार सिंह गुसाई का पुत्र विपिन गुसाईं (24) बंगाल इंजीनियरिंग में कार्यरत थे व वर्तमान में उसकी तैनाती सियाचीन ग्लेशियर में थी।

ग्लेशियर में गिरने से विपिन के सिर पर गहरी चोट आई

जानकारी मिली है कि ड्यूटी के दौरान ग्लेशियर में गिरने से विपिन के सिर पर गहरी चोट आ गई।सेना की ओर से उसे उपचार दिया गया, लेकिन वह देश के लिए शहीद हो गए। बताया कि विपिन की माता पार्वती देवी अपनी आंखों का इलाज करवाने सतपुली गई थी। इस बीच रविवार सुबह उन्हें विपिन के शहीद होने का समाचार मिल गया।

विपिन के शिक्षक इंटर कालेज चंपेश्वर के प्रवक्ता वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि विपिन होनहार छात्र था। बताया कि इंटरमीडिएट तक उन्होंने विपिन को पढ़ाया। विपिन के निधन का समाचार सुन वे बेहद निराश हैं। ग्राम प्रधान यशवंत सिंह ने बताया कि विपिन के पिता सूबेदार सिंह भी बंगाल इंजीनियरिंग से सेवानिवृत हुए हैं। विपिन का बड़ा भाई भी बंगाल इंजीनियरिंग में कार्यरत है।

जानकारी मिली है कि जवान ने नवंबर माह में घर आना था। घर में उसके माता-पिता उसके आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन, विपिन के बजाए उसके निधन का समाचार आया, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है। बताया कि विपिन की बड़ी बहन व बड़े भाई का विवाह हो चुका है व अब परिवार विपिन के विवाह की तैयारी में था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें