National

प्रेमी ने शक के कारण अपनी प्रेमिका के सिर पर कुकर मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, जानें वजह

देश में आए दिन लिव-इन पार्टनरों की हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। एक बार एक ऐसा ही लिव-इन में हत्या का मामला सामने आया है। घटना बेंगलूरू के न्यू माइको लेआउट की है। जहां एक व्यक्ति ने शक के चलते अपनी प्रेमिका की कुकर मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमिका के सिर पर मारा कुकर

मीडिया रिपोर्ट में मिला जानकारी के अनुसार 24 वर्ष की पीड़िता देवा एस केरल के तिरूवनंतपुरम की रहने वाली है और आरोपी वैष्णव कोल्लम से हैं। पुलिस ने बताया कि वैष्णव को शक था कि देवा उसे धोखा दे रही है। उसकी कहीं और अफेयर चल रहा है। इसी शक के चलते शनिवार को दोनों के बीच काफी बहस हुई। बहस इतनी बढ़ गई कि वैष्णव ने देवा को मारने का फैसला ले लिया। उसने महिला को मारने के लिए चावल से भरा कुकर खाली किया। बाद में उसी से शाम करीब चार बजे से साढ़े चार बजे देवा के सिर पर वार कर दिए। आरोपी ने तीन बार उसके सिर पर कुकर से वार किया जिससे देवा को कई चोटें आईं और उसकी मौके पर मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वहीं बेगुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वैष्णव ने अपना जुर्म पुलिस के सामने कबूल किया है। आरोपी ने दावा किया कि कई बार बोलने के बाद भी देवा लगातार किसी के संपर्क में थी।  

ऐसे हुई दोनों की आपस में मुलाकात

बता दें कि देवा और वैष्णव की मुलाकात केरल में आपसी मित्रों के माध्यम से हुई थी। उन्हें प्यार हो गया था और पिछले तीन साल से वो साथ रह रहे थे। ये दोनों घर से ही शेयर मार्केट ट्रेडिंग और मार्केटिंग के क्षेत्र में काम कर रहे थे। दोनो डेढ़ साल पहले ही बंगलूरू आ गए थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें