Pithoragarh NewsHighlight

चालान के डर से युवक ने बाइक पर लगाई थी फोल्डिंग नम्बर प्लेट, पुलिस ने सिखाया सबक

पिथौरागढ़ में एक युवक को बाइक में फोल्डिंग नंबर प्लेट लगाकर घूमना भारी पड़ गया. डीडीहाट पुलिस ने युवक का चालान कर उसकी बाइक को सीज कर दिया. बता दें पुलिस पूरे जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक्शन ले रही है.

युवक को बाईक में फोल्डिंग नम्बर प्लेट लगाना पड़ा भारी

थानाध्यक्ष डीडीहाट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहन चैकिंग अभियान चलाए हुए है. चेकिंग के दौरान एक बाईक सवार व्यक्ति को रोका तो उक्त वाहन चालक द्वारा ऑनलाइन चालान की डर से बाईक की नम्बर प्लेट को फोल्ड कर अन्दर की तरफ छुपाया हुआ था. जिसे जब चाहे दिखा दो जब चाहे छिपा दो.

युवक का चालान कर बाईक की सीज

पुलिस ने युवक से बाइक के कागजात मांगें तो युवक के पास ना तो ड्राइविंग लाइसेंस और ना ही बाइक के डाक्यूमेंट्स. पुलिस ने बाइक चालक संजय सिंह कन्याल का संदिग्ध गतिविधि में शामिल होने की आशंका को देखते हुए एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत चालान कर वाहन को सीज कर दिया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें