चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से कई इलाकों की बिजली गुल, पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित, 15 जून को होगा तेज असर

अरब सागर से उठा भयानक चक्रवाती तूफान बिपरजॉय भारत के पश्चिमी तट की ओर बढ़ रहा है। चक्रवात से समुद्र में ऊंची लहरे उठ रही हैं। गुजरात में बिपरजॉय का असर देखा जा रहा है।
तूफान से गई गांवो की बिजली
जानकारी मिली है कि चक्रवात द्वारका और कच्छ के तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है । कहीं तेज हवाएं चल रही हैं तो कहीं तेज बारिश हो रही है। कई गांवो की बिजली गुल हो गई तो कहीं लोगों को पलायन करना पड़ा है।
पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित
वहीं चक्रवाती तूफान से तेज हवाएं चल रही है जिस कारण पेड़ सड़क पर गिर गया और आने-जाने वाले वाहनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इससे यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि सरकार ने सरकार ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
15 जून को भयानक होगा बिपरजॉय
इस खतरनाक तूफान का सबसे ज्यादा असर 15 जून को बताया जा रहा है। इस दौरान हवा की रफ्तार 135 से 145 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। आशंका जताई जा रही है कि बिपरजॉय के कारण 15 जून को गुजरात के कच्छ और पाकिस्तान के कराची के बीच भूस्खलन हो सकता है। जिसके चलते गुजरात और महाराष्ट्र में हाई अलर्ट किया गया है। एनडीआरएफ के साथ-साथ तीनों सेनाएं भी अलर्ट मोड पर हैं।
क्या है बिपरजॉय
बिपरजॉय एक तरह का चक्रवात है जो अरब सागर में उठ रहा है। यह चक्रवाती तूफान छह जून की देर रात तेज हो गया। इसके बाद इसे साइक्लोन ‘बिपरजॉय’ नाम दिया गया। ‘बिपरजॉय’ बांग्ला भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है ‘आपदा’। इस खतरनाक होते तूफान को बिपरजॉय नाम बांग्लादेश द्वारा ही दिया गया है।