Big NewsNainital News

नशे में धुत बोलेरो चालक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, केस दर्ज

हल्द्वानी में नशे में धुत बोलेरो चालक ने सड़क पर दौर रही और कड़ी गाड़ियों पर एक-एक कर टक्कर मार दी। इस दौरान बोलेरों अनियंत्रित होकर डायग्नोस्टिक सेंटर से जा टकराई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार में सवार बोलेरो चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

नशे में धुत चालक ने मारी गाड़ियों पर टक्कर

घटना रविवार देर रात की है। जानकारी के अनुसारऊंचापुल से कालूसिद्ध मंदिर की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो पांच गाड़ियों पर एक के बाद एक कर टक्कर मार दी। इस दौरान बेकाबू दौड़ रहे वाहन को देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद डरे चालक ने अचानक गाड़ी मुखानी से क्रियाशाला रोड की तरफ दौड़ा दी।

अनियंत्रित होक डायग्नोस्टिक सेंटर से टकराई कार

रफ्तार तेज होने के चलते वाहन अनियंत्रित होकर एक डायग्नोस्टिक सेंटर से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने वाहन में सवार लोगों को पकड़कर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनो को कोतवाली लेजाकर उनका मेडिकल कराया। जिसमें नशे में होने की पुष्टि हुई।

वाहन सवार सभी लोगों को किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार मामले को लेकर कोतवाल उमेश कुमार ने बताया कि गाड़ी को सीज कर तीनों लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है। जिन लोगों की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है उनकी ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें