Champawat NewsBig News

नशेड़ी ने लगाई गौशाला में आग, एक गाय ओर पांच बकरियों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

चंपावत क्षेत्र के दुधपोखरा राकड़ी फुलारा में एक व्यक्ति ने नशे में गौशला में आग लगा दी। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। जवानों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

नशेड़ी ने लगाई गौशाला में आग

गौशाले की मालकिन गीता देवी ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा पवन नाथ जो कि नशे का आदि है। उसके द्वारा गोशाले में रखी सूखी घास में आग लगाई गई थी। जो देखते ही देखते गोशाले में फैल गयी।

एक गाय ओर पांच बकरियों की मौत

आग लगने से गोशाले में बंधी एक गाय और पांच बकरियों की आग के धुंए से दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई। मामले को लेकर कोतवाली चम्पावत पुलिस द्वारा आरोपी युवक पवन नाथ को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें