Nainital NewsHighlight

शराब के नशे में वाहन चलाना पड़ा भारी, कार सीज कर ड्राइवर को ऐसे सिखाया सबक

नैनीताल पुलिस इन दिनों सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है. सोमवार रात भवाली पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले ड्राइवर को सबक सिखाया है.

शराब के नशे में वाहन चलाना पड़ा भारी

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने देखा की टैक्सी चालक बलवंत सिंह रावत (34) पुत्र पूरन सिंह रावत निवासी अल्मोड़ा शराब के नशे में मदहोश होकर लहराते हुए (गाड़ी नंबर UK01TA1482) चला रहा है. पुलिस ने आरोपी को खैरना पुल पर रोककर एल्कोमीटर से चैक कर मेडिकल परीक्षण किया.

कार सीज कर ड्राइवर को सिखाया सबक

मेडिकल परीक्षण में पाया की ड्राइवर बलवंत शराब के नशे में धुत है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एमवीएक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही आरोपी के वाहन को सीज कर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए भेजा है. वहीं भीमताल पुलिस ने एक चालक को बोहराकुन के पास से गिरफ्तार किया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें