Dehradun NewsHighlightUttarakhand

कार में घायल मिले चालक की मौत, साथियों ने जताई लूट के बाद मारपीट की आशंका, जांच की मांग पर अड़े

कार में घायल मिले चालक की उपचार के दौरान ही मौत हो गई। युवक के साथियों ने आरोप लगाया है कि उसके साथ लूट के इरादे से मारपीट की गई। जिसके बाद युवक के साथियों ने मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

लूट के बाद हत्या की जताई आशंका

मृतक की पहचान आकाश सैनी निवासी डोईवाला टैक्सी चालक था। युवक 17 अप्रैल को डोईवाला के पास टैक्सी खड़ी कार आराम कर रहा था। युवक काफी समय तक घर नहीं लौटा था जिसके बाद युवक के परिजन उसकी खोज जकर उस तक पहुंच गए। मौके पर परिजनों ने देखा किवह घायल है और बोलने तक कि अवस्था में नहीं है।

एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

परिजनों ने युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान आकाश की मौत हो गई। शुक्रवार बद्रीपुर निवासी दिनेश चौहान के साथ आकाश के कुछ और साथी एसएसपी दलीप सिंह कुंवर से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने आकाश सैन्य के साथ लूट के इरादे से मारपीट की आशंका जताई है। मामले पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने डोईवाला पुलिस को जांच के आदेश दे दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें