Nainital

हल्द्वानी में गहराया पेयजल संकट, दो इलाकों में सप्लाई ठप, लोगों ने की सड़क जाम

devbhoomi news

हल्द्वानी में पेयजल संकट गहराने लगा है, पिछले 10 दिनों से हल्द्वानी के वार्ड नंबर 8 कुलयालपुरा, बाल्मीकि कॉलोनी और जगदंबा नगर में पेयजल सप्लाई ठप है। बताया जा रहा है की मोटर खराब होने से पेयजल सप्लाई ठप हो गई है। आक्रोशित जनता ने आज जल संस्थान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और नवाबी रोड को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि पेयजल समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो वह किसी भी हद तक जाने से गुरेज नहीं करेंगे।

पेयजल किल्लत से त्रस्त आक्रोशित जनता की तस्वीरें हल्द्वानी की हैं। कुछ लोग कार से पानी ढो रहे हैं। दूसरी तरफ परेशान जनता सड़क पर खाली बर्तन रखकर जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। एक तरफ सड़क जाम है, तो दूसरी तरफ आम जनता का प्रदर्शन चल रहा है। लोगों का आरोप है कि पिछले 10 दिनों से कुलयालपुरा, बाल्मीकि कॉलोनी और जगदंबा नगर में एक भी बूंद पानी नहीं आया, जनता करे तो क्या करे।

लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों के सामने गुहार लगाई लेकिन पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हुआ, अधिकारी सही जवाब नहीं दे पा रहे लिहाजा जनता के पास सड़क जाम करने के अलावा दूसरा रास्ता नहीं है, और अब भी अगर पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह किसी भी हद तक जाने से पीछे नहीं हटेंगे।

Back to top button