Big NewsDehradun News

राज्य आंदोलनकारियों का सपना पूरा, विधानसभा में पारित हुआ आरक्षण का बिल

राज्य आंदोलनकारियों का 22 सालों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। उत्तराखंड विधानसभा में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के चिह्नित आंदोलनकारी और उनके सभी पात्र आश्रितों को राजकीय सेवा में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने वाला विधेयक संशोधन के साथ पारित हो गया है।

विधानसभा में पारित हुआ आरक्षण का बिल

बता दें विधानसभा सत्र के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल ने मंगलवार को उत्तराखंड में राज्य आंदोलनकारियों के लिए सरकारी नौकरियों में दस फीसदी आरक्षण विधेयक को सदन के पटल पर रखा था। जिसे बिना किसी चर्चा के पास कर दिया।

राज्य आंदोलनकारियों का सपना पूरा

बता दें कि आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को राजकीय सेवा में आरक्षण विधेयक 2023 पर विपक्ष की सहमति रही। इस रिपोर्ट में प्रवर समिति द्वारा दी गई सिफारिशों के बारे में बताया गया था। जिसके बाद बुधवार को प्रवर समिति की सिफारिशों को शामिल करते हुए विधेयक को पारित किया गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें