Big NewsUttarakhand
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची देहरादून


एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को उत्तराखंड पहुंची। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के तमाम सांसदों और विधायकों से भी मुलाकात की है।
द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इसके बाद द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इसके उपरान्त द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड के सांसदगणों एवं विधायकगणों के साथ बैठक में प्रतिभाग किया।