बीएचयू के विज्ञान संस्थान से भूविज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ अमिया समाल को राष्ट्रीय युवा भू- वैज्ञानिक पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है। डॉ अमिया समाल ओडिशा के रहने वाले हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में डॉ. सामल को यह पुरस्कार दिया। उन्हें पुरस्कार में एक पत्र, एक पदक, और नकद पुरस्कार दिया गया है।
डॉ अमिया समाल को मिला पुरस्कार
बता दें कि केन्द्रीय खनन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा यह पुरस्कार 35 साल से कम वर्ष के व्यक्ति को दिया जाता है। जिसने भूविज्ञान के किसी क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया हो। डॉ सामल को पहले भी राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत और भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन द्वारा युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
स्वीडन में शोध परियोजना के लिए चयन
डॉ सामल का चयन स्वीडन में शोध परियोजना के लिए हुआ है। उनको स्वीडन के विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड द्वारा समर्थित इंटरनेशनल रिसर्च एक्सपीरियंस फेलोशिप के लिए चुना गया है। बता दें कि वह दो महिने के लिए भारत की ओर से बैडलीइट निष्कर्षण और डेटिंग की तकनीकों पर प्रोफेसर उल्फ सोडरलुंड के साथ, लुंड विश्वविघालय स्वीडन में काम करेंगे।