Big NewsRudraprayag

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, अब ओंकारेश्वर मंदिर में कर सकेंगे श्रद्धालु दर्शन

भैयादूज के पावन अवसर पर आज केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान बाबा केदार के जयकारों से केदारपुरी गूंज उठी।

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट

आज सुबह 8:30 बजे बाबा केदार के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए हैं। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली को विधि-विधान से मंदिर परिसर से रवाना किया गया। बता दें बाबा केदार की शीतकालीन पूजा गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होगी।

छह महीने ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होंगे बाबा केदार

बुधवार सुूबह चार बजे से मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना शुरू हुई। बाबा की चल उत्सव विग्रह डोली धाम से शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए पहले पड़ाव रामपुर पहुंचेगी। 17 नवंबर को बाबा केदार छह माह की शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हो जाएंगे।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button