Uttarkashi NewsBig News

शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, अब श्रद्धालु यहां कर सकेंगे मां गंगा के दर्शन

गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के अवसर पर आज दो नवंबर को बंद कर दिए गए हैं. इस दौरान मां के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने जय मां गंगा के जयकारे लगाए.

शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट

अन्नकूट के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम के पुरोहितों ने विधि-विधान से शीतकाल के लिए 12 बजकर 14 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए हैं. इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय मां गंगे के जयकारे लगाए. श्रद्धालुओं ने मां गंगा से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी मांगा. इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा गांव के लिए रवाना हुई.

इस दिन बंद होंगे अन्य धाम के कपाट

केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज के मौके पर दिन तीन नवंबर को साढ़े आठ बजे परंपरानुसार बंद कर दिए जाएंगे. जबकि इसकी दिन यमुनोत्री धाम के कपाट 12 बजकर 3 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे. जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए 17 नवंबर रात नौ बजकर सात मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें