Sarla Maheshwari Death: नहीं रहीं दूरदर्शन की सीनियर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी

Doordarshan News Anchor Sarla Maheshwari Passes Away: दूरदर्शन की सीनियर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी अब इस दुनिया में नहीं रही। 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दें कि वो साल 1980 और 1990 के दशक में डीडी न्यूज के फेमस चेहरों में से एक थी। उनके निधन की जानकारी उनके घरवालों ने दी है। आज शाम चार बजे उनका अंतिम संस्कार हो गया है।
दूरदर्शन की सीनियर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन Doordarshan News Anchor Sarla Maheshwari Death
दरअसल 1976 से 2005 तक सरला माहेश्वरी ने दूरदर्शन में बतौर न्यूज एंकर काम किया। कई सालों तक वो एक जानी मानी आवाज और चेहरा बनी। उनके निधन के बाद फैंस भी काफी दुखी हैं। लगातार सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
आज भी दर्शकों के दिलों में सरला माहेश्वरी के खबरें पढ़ने का अंदाज जिंदा है। डीडी न्यूज की तरफ से भी उनके आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए सरला माहेश्वरी को ट्रिब्यूट दिया गया है।
दूरदर्शन ने भी दिया ट्रिब्यूट
डीडी न्यूज ने लिखा, “दूरदर्शन परिवार की ओर से सरला माहेश्वरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। वह दूरदर्शन की सम्मानित और प्रतिष्ठित समाचार वाचिका थीं, जिन्होंने अपनी सौम्य आवाज, सटीक उच्चारण और गरिमापूर्ण प्रस्तुति से भारतीय समाचार जगत में विशेष स्थान हासिल किया। उनकी सादगी, संयम और व्यक्तित्व ने दर्शकों के मन में गहरा भरोसा कायम किया है”।
साल 1976 में सरला माहेश्वरी ने सफर किया शुरू
आपको बता दें कि साल 1976 में सरला ने दूरदर्शन में एक अनाउंसर के तौर पर सफर की शुरूआत की। करीब तीन दशकों यानी कि 2005 तक उन्होंने न्यूज एंकरिंग की।