Almora NewsBig News

चलते पिकअप वाहन का दरवाजा खुलते ही बाहर छिटके मां- बेटे, टायर के नीचे दबकर दर्दनाक मौत

अल्मोड़ा में बीते मंगलवार को लमगड़ा में दर्दनाक हादसा हो गया। पिकअप वाहन के नीचे दबकर एक महिला और उसके पांच साले के बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है महिला अपने बेटे को लेकर पिकअप वाहन में सवार होकर अपने मायके जा रही थी। लेकिन इससे पहले ही ये दर्दनाक हादसा हो गया।

पिकअप वाहन के नीचे दबकर मां-बेटे की मौत

हादसा मंगलवार शाम का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गीता अपने पांच साल के बेटे और बड़ी बहन कविता निवासी दुर्गानगर के साथ अपने मायके जा रही थी। इस दौरान लमगड़ा-गौलीमहर सड़क पर तीखी ढलान में गीता और उसका बेटा अचानक दरवाजे से छिटककर पिकअप के पिछले टायर के नीचे दब गए।

जांच में जुटी पुलिस

हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मासूम को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोसित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे को लेकर लमगड़ा के थानाध्यक्ष राहुल राठी का कहना है कि वाहन का दरवाजा कैसे खुला इसकी जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें