HighlightDehradun NewsHaldwani News

हल्द्वानी हिंसा के बाद हाईअलर्ट पर दून पुलिस, दिए लाठी-हेलमट के साथ 24 घंटे तैयार रहने के निर्देश

हल्द्वानी में गुरुवार शाम हुई हिंसा के बाद एसएसपी अजय सिंह ने सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्रों के अंतर्गत सवेंदनशील स्थानो पर सुरक्षा के समुचित प्रबंध व सघन चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही देर रात उन्होंने खुद देर रात संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया।

हल्द्वानी हिंसा के बाद हाईअलर्ट पर दून पुलिस

एसएसपी अजौ सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इसके अलावा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस कार्यालय में नियुक्त पुलिस बल को भी हाई एलर्ट मोड पर रखते हुए लाठी-डंडो और हेलमट के साथ 24 घंटे तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

कोटद्वार में भी अलर्ट

हल्द्वानी की घटना के बाद कोटद्वार में भी पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। हर संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। माहौल खराब ना हो इस पर भी पूरी निगाह रखी जा रही है। पौड़ी जिले के तमाम पुलिस स्टेशनों से थानों से फोर्स को कोटद्वार बुला लिया गया

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें