TrendingHighlight

Youtube पर वीडियो देखकर किशोर का कर दिया डॉक्टर ने ऑपरेशन, फिर…

बिहार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां इलाज के दौरान एक किशोर की मौत हो गई। जिस तरीके से किशोर का इलाज किया गया उसपर सवाल उठ रहे है। इस मामले में कहा जा रहा है कि डॉक्टर ने बच्चे का ऑररेशन यूट्यूब (Youtube) देखकर किया। इस बात के सामने आने के बाद स्वास्थ विभाग पर कई सवाल उठ रहे हैं। इस खबर से इलाके में सनसनी फैल गई।

कहा का है ये मामला

दरअसल ये मामला बिहार के छपरा में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गड़खा धर्मबागी का है। जहां एक गणपति सेवा सदन नाम से एक निजी नर्सिंग होम में एक 15 साल के किशोर की मौत हो गई। खबरों की माने तो किशोर की स्थिति बिगड़ने पर नर्सिंग होम ने किशोर को पटना भेजा। लेकिन रास्ते में ही किशोर ने दम तोड़ दिया। मृत बच्चा कृष्णा कुमार उर्फ गोलू कुमार के पिता का नाम चंदन साह है, जो मढ़ौरा थाना के भुआलपुर निवासी है। परिजनों ने किशोर के इलाज पर कई सारे सवाल उठाए है।

डॉक्टर और कर्मचारी फरार

बता दें कि घटना के बाद नर्सिंग होम के डॉक्टर और कर्मचारी फरार है। ऐसे में अब नर्सिंग होम के अवैध रूप से चलने और फर्जी डॉक्टर के होने पर भी सवाल उठ रहे हैं। गुस्साए परिजन किशोर का शव लेकर हंगामा करने लगे। जिसके बाद पुलिस को सुचना मिलने पर वो घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। शव को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Youtube देखकर किया ऑपरेशन

मृतक के परिजन ने बताया कि किशोर के पेट में दर्द था। जिसके इलाज के लिए किशोर को नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया था। ऐसे में परिजनों ने आरोप लगाया है कि फर्जी डॉक्टर ने यूट्यूब पर देखकर बच्चे का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद बच्चे की हालत बिगड़ने पर उसे पटना रेफर किया। लेकिन बच्चे ने रास्ते में ही अपना दम तोड़ दिया। परिजनो की माने तो डॉक्टर ऑपरेशन के दौरान कई बाद यूट्यूब खोलकर मोबाइल में देख रहा था। ऐसे में डॉक्टर के खिलाफ परिवार वालों ने FIR दर्ज करवा दी है। पुलिस भी इस मामले में छानबीन कर रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें