HighlightNational

पसीने से तरबतर डॉक्टर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर की फोटो जमकर वायरल हो रही है जिसमें वह डॉक्टर एक फोटो में तो पीपीई किट पहने नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी फोटो में पीपीई किट उतारकर नजर आ रहें हैं जिसमें वह पसीने से तरबतर हो रखे हैं। लोग ऐसे डॉक्टरों को सलाम कर रहे हैं जो कोरोनावायरस से पीडि़त मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए इतनी परेशानी झेल रहे हैं और साथ ही अपनों से दूर हैं। यह फोटो ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है वही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है

देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक साबित हो रही है। देश के हेल्थ वर्कर्स यानी डॉक्टर्स और अन्य मेडिकल स्टाफ कोरोना मरीजों को बचाने के लिए जी जान लगा रहे हैं  और अपनों से दूर हैं लोगों की रक्षा करने के लिए महामारी के खिलाफ जी जान से जुटे हैं। खुद संक्रमण से बचने के लिए उन्हें इलाज करते वक्त पीपीई किट पहननी पड़ रही है। सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही डॉक्टर की तस्वीर वायरल हो रही है, इसमें वे पीपीई किट उतारने के बाद पसीने में नहाए नजर आ रहे हैं।

यह फोटो डॉ सोहिल ने शेयर की। उन्होंने लिखा, मुझे गर्व है कि देश के लिए कुछ कर रहा हूं। इतना ही नहीं यह फोटो देखते ही देखते वायरल हो गई। लोग इसे काफी शेयर कर रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें