Champawat NewsHighlight

ग्रामीणों को मनाने पैदल चलकर गांव पहुंचे DM, स्थानीय लोगों ने चुनाव बहिष्कार का फैसला लिया वापस

लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे चंपावत जिले के सील गांव के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया था। ग्रामीणों के चुनाव बहिष्कार को देखते हुए सोमवार को डीएम चंपावत नवनीत पांडे रूठे ग्रामीणों को मनाने के लिए आठ किलोमीटर पैदल चलकर गांव पहुंचे। डीएम से वार्ता के बाद ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया है।

ग्रामीणों का मनाने गांव पहुंचे DM

बता दें जिलाधिकारी के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बता दें सील गांव के ग्रामीणों ने आजादी के बाद पहली बार डीएम को गांव में देखा। डीएम को देख ग्रामीण काफी खुश नजर आए। ग्रामीणों ने डीएम के सामने सड़क निर्माण की मांग रखी। जिसपर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को जल्द सड़क निर्माण का भरोसा दिलाया।

चुनाव बहिष्कार का फैसला लिया वापस

डीएम पांडे ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि चुनाव बहिष्कार किसी समस्या का समाधान नहीं है। इसलिए आप लोग अधिक से अधिक मतदान करें। डीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया है। ग्रामीणों ने कहा 19 अप्रैल को गांव के दोनों पोलिंग बूथ में सत प्रतुषात मतदान किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें