Rudraprayag NewsHighlight

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर DM ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, दिए बेहतर व्यवस्था के निर्देश

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने मंगलवार को चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित संचालित करने के लिए जवाड़ी बाईपास पर बनाई जा रही पुलिस चौकी और जिला चिकित्सालय में बनाई जा रही पार्किंग के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया. डीएम ने कार्यदायी संस्था आरडब्ल्यूडी (RWD) को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं.

डीएम ने किया निर्माणाधीन पुलिस चौकी का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान डीएम सौरभ गहरवार ने सबसे पहले जवाड़ी बाईपास पर निर्माणाधीन पुलिस चौकी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पुलिस चौकी के निर्माण कार्यों का जायजा लिया. डीएम ने अधिशासी अभियंता आरडब्ल्यूडी को निर्देश दिए कि पुलिस चौकी का जो भी कार्य किया जाना है, उसे गुणवत्ता के साथ 15 मार्च तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें, जिससे कि चारधाम यात्रा संचालन में पुलिस को उचित व्यवस्था उपलब्ध हो सके और यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा सके.

अप्रैल 2025 के अंत तक पूरा हो पार्किंग का निर्माण कार्य

पुलिस चौकी के निरीक्षण के बाद डीएम ने जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन पार्किंग का निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि अप्रैल 2025 के अंत तक पार्किंग निर्माण कार्य पूरा किया जाए, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को वाहनों की पार्किंग में कोई असुविधा न हो.

जानें निर्माण कार्यों की लागत

आरडब्ल्यूडी की अधिशासी अभियंता मिनल गुलाटी ने जानकारी दी कि जवाड़ी बाईपास पर बनाई जा रही पुलिस चौकी का निर्माण कार्य 17.90 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है, जबकि जिला चिकित्सालय की पार्किंग के लिए 39.99 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें