Big NewsBjp UttarakhandPolitics

धामी कैबिनेट के विस्तार की चर्चाएं तेज, आज दिल्ली में भाजपा की बड़ी बैठक

भाजपा की बड़ी बैठक आज दिल्ली में होने जा रही है। दिल्ली में होने वाली बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है। इस बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्व बंटवारे को लेकर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

दिल्ली में भाजपा की बड़ी बैठक आज

भारतीय जनता पार्टी की आज दिल्ली में बड़ी बैठक होने जा रही है। भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष बैठक लेंगे। आज होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहेंगे। ये बैठक केंद्रीय राज्य मंत्री और अजय टम्टा के आवाज पर होगी। आज होने वाली बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है।

मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्व बंटवारे को लेकर भी होगी चर्चा

बता दें कि दिल्ली में होने वाली इस बैठक में उत्तराखण्ड के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसद भी बैठक में मौजूद रहेंगे। बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा होगी। इसके साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्व बंटवारे को लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है।

प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज

दिल्ली में आज होने वाली बैठक की खबर के बाद से ही चर्चाओं के बाजार गर्म हैं। मंत्रिमंडल विस्तार होने की अटकलें तेज हो गई हैं। इसके साथ ही दायित्व बंटवारे की बात भी की जा रही है। दिल्ली में बैठक में सीएम धामी भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही सीएम धामी पीएम मोदी से भी मुलाकात कर सकते है। जिस कारण उनका ये दिल्ली दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें