highlightPolitics

दिल्ली में कल भाजपा की बड़ी बैठक, मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्व बंटवारे पर होगी चर्चा

भारतीय जनता पार्टी की कल दिल्ली में बड़ी बैठक होने जा रही है। भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष बैठक लेंगे। इस बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है।

दिल्ली में कल भाजपा की बड़ी बैठक

बीजेपी की कल दिल्ली में बड़ी बैठक होने जा रही है। भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष बैठक लेंगे। कल दिल्ली में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहेंगे।

मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्व बंटवारे को लेकर भी होगी चर्चा

बता दें कि दिल्ली में होने वाली इस बैठक में उत्तराखण्ड के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसद भी बैठक में मौजूद रहेंगे। बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा होगी। इसके साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्व बंटवारे को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button