इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर अब कलह सामने आ रही है। इस बीच आरजेडी नेता लालू यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेता चुने जाने के लिए अपना समर्थन दिया है। इसी के साथ लालू ने कांग्रेस पार्टी को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के विरोध का कोई भी मतलब नहीं है। मीडिया से बातचीत करते हुए लालू यादव ने कहा कि, ममता बनर्जी को इंडिया अलायंस का नेतृत्व दिया जाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी का विरोध जताने से कुछ नहीं होगा। 2025 में हम लोग फिर से सरकार बनाएंगे।
संजय राउत ने दिया ममता को समर्थन
वहीं शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने भी गठबंधन में ममता बनर्जी की भूमिका का समर्थन किया है। उन्होनें कहा कि वे चाहते हैं कि वे एक अहम भागीदार बनें। वे जल्द ही कोलकाता में उनसे मिलेंगे।
कांग्रेस को आत्मचिंतन करने की जरुरत
उधर, सीपीआई महासचिव डी राजा ने कहा, कांग्रेस को आत्मचिंतन करने की जरुरत है। उसने हरियाणा और महाराष्ट्र चुनावों में इंडिया अलायंस के दलों को साथ नहीं लिया। कांग्रेस ने अगर गठबंधन सहयोगियों की बात सुनी होती तो महाराष्ट्र और हरियाणा में वो नतीजे नहीं होते, जो आज देखने को मिल हैं।
ममता बनर्जी ने क्या कहा था?
बता दें कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में इंडिया अलायंस के खराब प्रदर्शन पर निराशा जाहिर की। इसके बाद उन्होनें इशारा किया था कि अगर उन्हें मौका मिलेगा तो वह इंडिया अलायंस की कमान भी संभालेंगे को बिल्कुल तैयार है।