समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और आजमगढ़ की सांसद डिंपल यादव शुक्रवार को कैंची धाम पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होंने बाबा नीम करौली के दर्शन किए। साथ ही मंदिर में ध्यान लगाकर उन्होंने आशीर्वाद लिया।
- Advertisement -
कैंची धाम पहुंची डिंपल यादव
शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और आजमगढ़ की सांसद डिंपल यादव उत्तराखंड के प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंची। यहां पहुंचकर डिंपल ने बाबा नीम करौली के दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर में बाबा का ध्यान लगाकर आशीर्वाद लिया।
मंदिर समिति के पदाधिकारियों से कैंची धाम के बारे में ली जानकारी
शुक्रवार को डिंपल यादव ने विश्व प्रसिद्ध नीम करौली धाम पहुंचकर बाबा का आर्शीवाद लिया। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से कैंची धाम के बारे में जानकारी ली।
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बाबा नीब करौरी महाराज के प्रति आस्था रखने वाले देश और विदेश के श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मंदिर में करीब आधा घंटा रहने के बाद वह लौट गई। इस दौरान उनके साथ मनोज जोशी, भुवन तिवारी आदि मौजूद रहे।
- Advertisement -
आए दिन बाबा नीम करौली को दर्शनों के लिए आते हैं सितारे
नीम करौली बाबा को हनुमानजी का अवतार माना जाता है। बाबा जी पर लोगों की गहरी श्रद्धा है। बॉलीवुड और हॉलीवुड से लेकर कई नामचीन हस्तियां दर्शन के लिए बाबा के आश्रम पहुंचते हैं। कुछ समय पहले ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बेटी वामिका के साथ यहां पहुंचे थे।
अमेरिकी बिजनेस टाइकून और एप्पल कंपनी के मालिक स्टीव जॉब्स की भी नीम करौली बाबा में गहरी श्रद्धा है। इसके साथ ही फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग भी बाबा नीम करौली के दर्शनों के लिए नैनीताल आ चुके हैं। मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स भी यहां आ चुकी है।