Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

क्या यशपाल आर्य की हुई बुद्धिभ्रमित…जानिए किसने दिया ये बयान

Indian National Congress

देहरादून। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य अपने बेटे समेत बीते दिन सोमवार को कांग्रेस में शमिल हो गए हैं। वहीं कांग्रेस में शामिल होने पर जहां सीएम ने बयान जारी करते हुए कहा कि जाने वाले को कौन रोकता है। तो वहीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने भी इस पर बयान जारी किया है। मंत्री रेखा आर्य ने यशपाल आर्य के भाजपा ज्वॉइन करने को दुर्भाग्य पूर्ण बताया।

मंत्री रेखा आर्य ने यशपाल के कांग्रेस में ज्वॉइन करने को दिग्भर्मित, बुद्धिभ्रमित बताया। जिससे साफ है कि वो कहना चाहती हैं कि यशपाल आर्य की बुद्धि भ्रमित हो गई थी जो उन्होंने ये फैसला लिया। रेखा आर्य ने यशपाल आर्य को अपने फैसले पर विचार करने की भी सलाह दी।

आपको बता दें कि रेखा आर्य ने इशारों ही इशारों में हरीश रावत पर भी निशाना साधा. रेखा आर्य ने कहा कि जिनसे परेशान होकर यशपाल आर्य ने कांग्रेस छोड़ी, उनकी उपस्थिति में ही यशपाल आर्य कांग्रेस में शामिल हुए हैं। रेखा आर्य ने कहा कि यशपाल आर्य और हरीश रावत के व्यवहार में एक दूसरे के लिए ये बड़ी बात आई। रेखा आर्य ने कहा कि भाजपा ने यशपाल आर्य को पूरा सम्मान दिया। पार्टी ने पिता पुत्र दोनो को टिकट दिया लेकिन उनका ये फैसला गलत है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें