Sports : IPL 2023: चेन्नई में 'धोनी-धोनी' का शोर, अपने कप्तान को देख खुश हुए फैंस, जडेजा ने किया पुष्पा का सिग्नेचर स्टेप   - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

IPL 2023: चेन्नई में ‘धोनी-धोनी’ का शोर, अपने कप्तान को देख खुश हुए फैंस, जडेजा ने किया पुष्पा का सिग्नेचर स्टेप  

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
Dhoni - Ipl 2023

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वे सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होगी। टूर्नामेंट का पहला मैच धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स और डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस के बीच होगा। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी अभ्यास अपने होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में कर रहे है। जब भी चेन्नई की टीम अभ्यास मैचों को खेलने अपने होम ग्राउंड आती है। तब तब खिलाडियों को अभ्यास करता देखने के लिए भी प्रशंसकों की भीड़ उमड़ जाती है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ। 

चेन्नई में मचा ‘धोनी-धोनी’ का शोर

चेन्नई की टीम इस बार भी अभ्यास मैच के लिए अपने होम ग्राउंड पहुंची। जहा उन्हें देखने हज़ारों फैंस आए। जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अभ्यास के लिए मैदान में उतरे। चारों और धोनी धोनी का शोर गूंज उठा। फैंस अपने कप्तान को देखकर बेहद खुश हुए और जोर-जोर से धोनी-धोनी चिलाने लगे। सोशल मीडिया पर चेन्नई टीम के ऑफिशियल हैंडल ने धोनी का यह वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में धोनी हेलमेट पहनकर और हाथ में बैट लेकर ग्राउंड में जा रहे होते है। धोनी को देखकर फैंस ख़ुशी से झूम उठते है और धोनी धोनी चिलाते है। धोनी ने ग्राउंड में काफी देर तक अभ्यास भी किया।

जडेजा ने किया पुष्पा का सिग्नेचर स्टेप

चेन्नई टीम के हैंडल से एक और वीडियो पोस्ट किया गया है। जिसमें रविंद्र जडेजा अपने फैंस को हाथ उठाकर ग्रीट करते नज़र आ रहे है। उन्होंने अपने फैंस के लिए अल्लू अर्जुन की पुष्पा फिल्म का सिग्नेचर स्टेप भी किया। जिसको देखकर फैंस खुश हो गए और जोर जोर से चिलाने लगे। वहीं गेंदबाज़ दीपक चाहर को देखकर भी फैंस बेहद खुश हुए। दीपक ने भी फैंस को फ्लाइंग किस दी।

पिछले सीजन चेन्नई का काफी ख़राब रहा प्रदर्शन आपको बता दें की पिछला सीजन चेन्नई के लिए बहुत ही बेकार रहा। चेन्नई सुपरकिंग्स पिछले सीजन 14  मैचों में से मात्र 4 ही मैच जीत पाई थी। अंक तालिका में चेन्नई के 8 पॉइंट्स थे। जिसकी वजह से वो अंक तालिका में नौं वे स्थान पर थी। पिछले सीजन का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच में था। जिसमें गुजरात टाइटंस ने बाजी मार ली और आईपीएल 2022  का खिताब अपने नाम कर लिया। इस बार चेन्नई की टीम से फैंस बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।     

Share This Article