Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightPithoragarh NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

धारचूला आपदा अपडेट : 3 बच्चों समेत 5 के शव बरामद, 4 घायल रेस्क्यू, 2 लापता

devbhoomi news

पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में रविवार देर रात भारी बारिश से तबाही मच गई। धारचूला के जुम्मा गांव में बादल फटने से कई आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं कई लोगों के मलबे में दबने की सूचना था। कुछ घंटे पहले तीन बच्चों समेत 4 लोगों के शव बरामद किए गए थे। जिसके बाद अपडेट है कि एक और का शव बरामद किया गया है लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी मिली है कि इस घटना में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 4 घायलों को बरामद कर अस्पताल में भेजा गया है। वहीं दो लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। दो लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

आपदा अपडेट
धारचूला के आपदा कन्ट्रोल से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों और घायलों का विवरण निम्नवत है।

मृतकों का विवरण

1- कुमारी संजना (उम्र लगभग 15 वर्ष) पुत्री जोगा सिंह निवासी तोक जामुनी ग्राम जुम्मा तहसील धारचुला
2- कुमारी रेनु (उम्र लगभग 11 वर्ष) पुत्री जोगा सिंह निवासी तोक जामुनी ग्राम जुम्मा तहसील धारचुला
3-कुमारी शिवानी (उम्र लगभग 09 वर्ष) पुत्री जोगा सिंह निवासी तोक जामुनी ग्राम जुम्मा तहसील धारचुला
4- सुनीता पत्नी दीपक सिंह निवासी तोक जामुनी ग्राम जुम्मा तहसील धारचुला।
5- पांचवे बरामद की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

घायलों का विवरण
1-नर सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी जुम्मा
2-जयमती पत्नी सोबन सिंह निवासी जुम्मा
3- कुमारी अंजली पुत्री मान सिंह निवासी जुम्मा
4- कुमारी दीया पुत्री मान सिंह निवासी जुम्मा।

लापता

2 अन्य लोगों के लापता/ दबे होने की जानकारी प्राप्त हो रही है। बचाव व रेस्क्यू जारी है। एनडीआरएफ को भी हेलीकॉप्टर से घटना स्थल को भेजा गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें