Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
उत्तराखंड: धामी ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, गुरुद्वारे में मत्था टेका


देहरादून: मानोनिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आज शपथ दिलाई जाएगी। धामी लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। वो राज्य के 12वीं मुख्यमंत्री होंगे। शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने सीएम आवास में पूजा की और उसके बाद टपकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शंकर का जलाभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की।
मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को टपकेश्वर महादेव मन्दिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। उउसके बाद मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रेसकोर्स पहुंचे। जहां उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की। उससे पहले बीती देर रावत तो सीएम धामी ने चकराता रोड़ स्थिति प्राचीन हनुमान मंदिर में जाकर दर्शन किए थे।