Big NewsUttarakhand

धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, इस IAS को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. निकाय चुनाव से पहले धामी सरकार ने पूर्व आईएएस सुशील कुमार को राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया है. जिसे लेकर आदेश भी जारी हो गए हैं. बता दें जुलाई में चंद्र शेखर भट्ट राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद से सेवानिवृत हो गए थे. जिसके बाद से राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद रिक्त चल रहा था.

Breaking uttarakhand news

कौन हैं IAS सुशील कुमार ?

बताते चलें सुशील कुमार उत्तराखंड कैडर के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. सुशील कुमार ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक और आईपी विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से एमबीए किया है. राज्य सिविल सेवा में शामिल होने से पहले उन्होंने भारतीय सेना में इंजीनियर्स कोर में कमीशन प्राप्त अधिकारी के रूप में भी काम किया है. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान नगर आयुक्त, देहरादून, जिला मजिस्ट्रेट, पिथौरागढ़ और जिला मजिस्ट्रेट, पौड़ी गढ़वाल की जिम्मेदारी निभाई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें