UttarakhandBig News

उत्तराखंड में भू-कानून पर धामी सरकार सख्त, सुभाष कुमार समिति का किया गठन

उत्तराखंड में भू-कानून पर धामी सरकार अब सख्त रवैया अपनाए हुए है. प्रदेश में अवैध रूप से जमीनों की खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ उत्तराखण्ड सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है.

उत्तराखंड में भू-कानून पर धामी सरकार सख्त

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने अवैध जमीन खरीद-फरोख्त के खिलाफ ठोस कदम उठाने की तैयारी में है. वन मंत्री सुबोध उनियाल ने स्पष्ट किया कि जो लोग नियमों का उल्लंघन करते हुए भूमि का उपयोग सही प्रयोजन के लिए नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 250 वर्ग मीटर से अधिक भूमि खरीदने वाले परिवारों की अतिरिक्त जमीन भी राज्य सरकार में निहित की जाएगी.

धामी सरकार ने किया सुभाष कुमार समिति का गठन

उत्तराखंड की धामी सरकार ने भू-कानून में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने का फैसला लिया है, जिसमें नागरिकों को जागरूक करना और उनकी भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी. सरकार ने सुभाष कुमार समिति का गठन किया है, इसके साथ ही भू-कानून का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति सुझावों का अध्ययन कर नए ड्राफ्ट को अंतिम रूप देगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें