Nainital NewsHighlight

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ धामी सरकार सख्त, 700 लोगों को नोटिस भेजने की तैयारी

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ धामी सरकार अभियान चलाए हुए हैं। इसी क्रम में प्रशासन की ओर से 700 लोगों को नोटिस भेजा गया है। बता दें हल्द्वानी में गौलापार के बागजाला क्षेत्र में वन विभाग जल्द ही 100 हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ जेसीबी चलाने जा रहा है।

700 लोगों को नोटिस भेजने की तैयारी

अतिक्रमण के खिलाफ अब वन विभाग एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। गौलापार के बागजाला क्षेत्र में वन विभाग जल्द ही 100 हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ जेसीबी चलाने जा रहा है, जिसके लिए वन विभाग 700 लोगों को नोटिस जारी करने जा रहा है। वन विभाग की जमीन पर जो भी कच्चे पक्के निर्माण किए गए हैं। विभाग अब उन्हें तोड़ने की तैयारी में है।

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ धामी सरकार सख्त

डीएफओ हिमांशु बागरी ने जानकारी देते हुए बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए चिन्हीकरण की कार्रवाई की जा रही है। जिसके बाद सभी को नोटिस जारी किए जाएंगे। बागजाला क्षेत्र में वन विभाग की 100 हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। जिसे जल्द ही खाली कराया जाएगा और जो भी उसमें निर्माण किए गए हैं सभी को तोड़ा जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें