UttarakhandHighlight

धामी सरकार ने दी उपनल कर्मचारियों को सौगात, बढ़ाया 10 प्रतिशत मानदेय, आदेश जारी

धामी सरकार ने उत्तराखंड के 25 हजार उपनल कर्मचारियों का बड़ी सौगात दी है। उपनल कर्मियों की लंबे समय से मांग थी की उनका मानदेय बढ़ाया जाए। प्रदेश सरकार की ओर से उपनल कर्मियों की 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने की मांग पूरी कर दी गई है।

मानदेय बढ़ोतरी का शासनादेश जारी

वित्त विभाग से इसकी मंजूरी मिलने के बाद मानदेय बढ़ोतरी का शासनादेश आज सोमवार को जारी कर दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें उपनल कर्मचारी लंबे समय से हर साल 20 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगों पर अमल की मांग कर रहे थे। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी बीते दिनों आठ दिन कार्यबहिष्कार पर रहे।

cm dhami news

CM के आश्वासन पर किया उपनल कर्मचारियों ने आंदोलन स्थगित

कर्मचारियों का कहना था कि सरकार मंत्रिमंडल की उप समिति की रिपोर्ट को लागू करे। मुख्यमंत्री सीएम पुष्कर सिंह धामी से आज उपनल कर्मचारियों का 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने एवं अन्य मांगों के लिए समिति गठित करने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद कर्मचारियों ने आंदोलन स्थगित किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें