Big NewsUttarakhand

महिला आरक्षण के मसले पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, अध्यादेश की भी तैयारी

cm dhami profile in meeting in actionउत्तराखंड की मूल निवासी महिलाओं को सरकारी नौकरियों में तीस फीसदी आरक्षण को लेकर राज्य सरकार ने कोर्ट में एसएलपी दाखिर कर दी है। वहीं सरकार ने इस मामले में अध्यादेश लाने की तैयारी भी कर ली है।

सुप्रीम कोर्ट में उत्तराखंड सरकार की एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड वंशजा शुक्ला ने एसएलपी दाखिल की है। नैनीताल हाईकोर्ट ने राज्य लोकसेवा आयोग की राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में उत्तराखंड मूल की महिला अभ्यर्थियों को तीस फीसदी क्षैतिज आरक्षण देने वाले 2006 के शासनादेश पर रोक लगा दी थी। इसके बाद तल रही विभिन्न भर्तियों में महिलाएं के आरक्षण को लेकर असमंजस के हालात उत्पन्न हो गई है। इसी असमंजस को दूर करने के लिए सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।

वहीं दूसरी ओर सरकार ने इस मामले में अध्यादेश लाने की तैयारी भी कर ली है। बताया जा रहा है 12 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस अध्यादेश के मसौदे को मंजूरी दी जा सकती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें