Big NewsUttarakhand

इस दिन होगी धामी कैबिनेट की बैठक, प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मिल सकती है मंजूरी

धामी कैनिबेट की बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार 11 मार्च को राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ (पंचम तल) देहरादून में होगी|

11 मार्च को होगी धामी कैबिनेट की बैठक

धामी मंत्रिमण्डल बैठक 11 मार्च को होगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बैठक 11:30 बजे शुरू होगी। कैबिनेट की बैठक में वन मंत्री से सुबोध उनियाल, पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा और खेल मंत्री रेखा आर्य शामिल होंगे। इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मिल सकती है मंजूरी

सोमवार को होे वाली कैबिनेट बैठक में प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरी मिल सकती है। बता दें कि सीएम धामी ने कहा है कि प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को जल्द लागू किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को आगामी कैनिबेट में नीति का प्रस्ताव रखने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद माना जा रहा है कि सोमवार को होने वाली बैठक में इस नीति को मंजूरी मिल सकती है।

इन प्रस्तावों पर भी लग सकती है मुहर

सोमवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति के अलावा शिक्षा, पर्यटन और कृषि के साथ कई अन्य विभागों की प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। जिस कारण आगामी कैबिनेट बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें