Big NewsUttarakhand

तीन फरवरी को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, UCC विधेयक को सदन में पेश करने की दी जा सकती है मंजूरी

धामी कैबिनेट की बैठक तीन फरवरी को आयोजित की जाएगी। बैठक सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ (पंचम तल) देहरादून में होगी|

विधानसभा सत्र में पेश होने वाले विधेयकों को मिलेगी जानकारी

तीन फरवरी को होने वाली कैबिनेट की बैठक में विधानसभा सत्र में पेश होने वाले विधेयकों को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलेगी। बता दें कि तीन फरवरी को होने वाली बैठक में मुख्य रूप से यूसीसी विधेयक को सदन में पेश करने की मंजूरी दी जा सकती है।

इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर की जाएगी चर्चा

बैठक में आबकारी नीति पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही कुछ अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। वहीं बैठक में कुछ और प्रस्ताव भी बैठक में आ सकते हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें