UttarakhandBig News

Dhami cabinet की बैठक खत्म, 3 प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक क्लिक में पढ़ें फैसले

Dhami cabinet decisions: धामी कबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. कबिनेट ने तीन अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई है.

Dhami cabinet decisions

सहकारिता विभाग में उप निबंधक ऑडिट के 1 निसंवर्गीय पद को कैबिनेट ने दी मंजूरी. सहकारिता विभाग में उप निबंधक ऑडिट लेवल 11 के पद को 5 साल के लिए सृजन किया गया है. जिसे कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दी है. यह एक निसंवर्गीय पद है।

पर्यटन विभाग की ओर से बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान के तहत बड़ा फैसला लिया गया. बदरीनाथ आईएसबीटी (ISBT) में दीवारों पर धार्मिक और सांस्कृतिक चित्रकारी (म्यूरल वर्क) कराई जाएगी.

पशुपालन विभाग में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए चलाई जा रही 90% सब्सिडी वाली योजना को अब डेयरी विभाग की ‘गंगा राज योजना’ के साथ मर्ज करने का फैसला किया गया है. मर्ज की गई योजना में सब्सिडी की नयी व्यवस्था पर निर्णय अगली कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा.

पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 429 पद रिक्त हैं. अभी तक इन पदों के लिए दो सालों का प्रशिक्षण अनिवार्य था, लेकिन अब कैबिनेट ने इसे घटाकर एक साल करने की मंजूरी दे दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें