Big NewsDehradun News

DGP अशोक कुमार बोले : अनुशासनहीनता दिखाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में 20 साल से अधिक से सेवारत पुलिस कर्मियों के ग्रेड कटौती मामले में जवानों का सब्र का बांध टूट रहा है। आज देहरादून में कुछ पुलिसकर्मियों ने काले मास्क लगाकर विरोध जताया।

वहीं अब डीजीपी अशोक कुमार ने अनुशासनहीनता दिखाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही।डीजीपी के मुताबिक इस मामले में पहले ही मुख्यमंत्री के आदेश पर कमेटी गठित की गई है। इसके बावजूद भी अगर किसी तरह का विरोध और नाराजगी कर्मचारियों द्वारा जताई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि उत्तराखंड पुलिस विभाग में वर्ष 2001-02 से सेवारत 20 साल पूरे हुए पुलिस कांस्टेबल का ग्रेड पे दारोगा स्केल तक इस साल बढ़ाकर 4,600 होना था। लेकिन नियमावली में परिवर्तन के चलते यह ग्रेड पे रैंक के अनुसार 2,800 करने की बात हो रही है। हालांकि अभी इसमें अंतिम मुहर नहीं लगी है। ऐसे में ग्रेड पे से वंचित होने वाले वरिष्ठ कॉन्स्टेबल ड्यूटी में काले मास्क-पट्टी पहनकर सांकेतिक विरोध किया।

 डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि कर्मचारियों की मांग जायज है, लेकिन अगर कोई विरोध की बात है तो वह अनुशासनहीनता के दायरे में आती है। ऐसे में ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि ग्रेड-पे को लेकर पहले से ही सरकार ने कमेटी गठित कर दी है, जो जल्द ही इस मामले में न्याय संगत फैसला लेकर मामले का निस्तारण करेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें