देवप्रयाग : कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर ने प्रदेश भर में कहर बरपा रखा रखा है। ऐसे में खाकी लोगों की मदद की हर संभव कोशिव कर रही है। इस बीच देवप्रयाग पुलिस भी मदद के लिए आगे आई है। देवप्रयाग थाना क्षेत्र में इस महामारी का प्रकोप से कई लोग कोविड-19 संक्रमित हो गए हैं औरथ कई लोगों की इस महामारी में रोजी-रोटी छिन जाने से हॉस्पिटल जाने के लिए वाहन का किराया/बुकिंग के लिए पैसे ना होने एंव वाहन/ एंबुलेंस ना मिलने के कारण घरों में ही बीमार है, जिससे उनकी तबीयत और ज्यादा खराब हो जा रही है।
कोरोना वैश्विक महामारी में आम जनमानस के जीवन रक्षा के लिए कप्तान तृप्ति भट्ट के आदेशानुसार मिशन हौसला अभियान के अन्तर्गत थाना देवप्रयाग ने ऐसी स्थिति में मानवता को ध्यान में रखते हुए आम जनमानस कि जीवन रक्षा के लिए एक एंबुलेंस (संख्या UK 12 PA 0152) को हायर किया है जो संपूर्ण थाना क्षेत्र के 101 गांव तथा कस्बा देवप्रयाग के वासियों की तबीयत खराब होने पर उनको तुरंत एंबुलेंस से नजदीकी हायर सेंटर श्रीनगर बेस हॉस्पिटल छोड़ने हेतु निशुल्क उपलब्ध कराई गई है।
साथ ही आकस्मिक स्थिति के लिये थाने पर तीन भरे हुए ऑक्सीजन सिलेंडर रखे गए हैं ताकि किसी को भी ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत पड़ने पर समय से उपलब्ध कराकर उनका अनमोल जीवन बचाया जा सके।
थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत सहित थाना देवप्रयाग पर नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा जनसेवा सेवा को समर्पित इस ऐम्बुलेंस का व्यय का वहन किया जायेगा।
किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में एंबुलेंस हेतु आप निम्न नंबरों पर सम्पर्क कर सकते हैं-
1- थानाध्यक्ष थाना देवप्रयाग 9411112844
2- कानि0 250 अमित रावत- 9557293077
3- कानि 288 रविन्द्र सिह चौहान 9557277483
4- एंबुलेंस चालक अमित 8533856318
Whatsapp/telegram/signal- 9193022666