चीन की राजधानी बीजिंग में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से तबाही मची हुई है। अब तक बारिश ने 11 लोगों की जान ले ली है। जबकि दर्जनों लोग लापता हैं।
2012 के बाद सबसे तेज बारिश
मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार पिछेल दो दिन शनिवार से सोमवार तक बीजिंग में औसत वर्षा 138.3 मिमी हुई है। जिसमें कुल 2.097 बिलियन क्यूबिक मीटर वर्षा हुई। बाढ़ नियंत्रण कार्यालय ने मीडिया रिपोर्ट में जानकारी दी कि बीजिंग में औसक वर्षा 21 जुलाई 2012 के तूफान के स्तर को छू गई। जिसमें भारी बारिश ने 79 लोगों की जान ले ली थी। वहीं इस बार फांगशान और मेंटौगौ जिलें में औसत वर्षा 400 मिलीमीटर तक पहुंच गई हैं। जो 21 जुलाई 2012 में हुई वर्षा से कहीं अधिक हैं।
52,384 लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
बीजिंग शहर में सोमवार रात 8 बजे तक बाढ़ से प्रभावित 52,384 लोगों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा बाढ़ के कारण कई सड़के क्षतिग्रस्त बो गई हैं। जिसकी वजह से 107 पर्वतीय सड़को को बंद करना पड़ा है।
इन जिलों में आपदा का खतरा
बारिश के कारण कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। सड़के टूट गई है। भूस्खलन और बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। कुछ क्षेत्रों में बारिश और तूफान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बीजिंग के फैंगशान, मेंटौगौ और फेंगताई जिलों में भूस्खलन जैसी आपदाओं का खतरा बताया है।
बाढ़ से रेलवे स्टेशन बंद
वहीं जानकारी सामने आई है कि बारिश के कारण रेलवे स्टेशनों को बंद कर दिया है। बाढ़ प्रभावित लोगों को स्कूल जिम में शिफ्ट किया गया है। लोगों के घरों में पानी भर गया है,सड़के टूट गई है और कारें बाढ़ में बह गई हैं।