UttarakhandHighlightPithoragarh News

पिथौरागढ़ में बादल फटने से तबाही, बैली ब्रिज मलबे में दबा, कई सड़के ध्वस्त

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद पिथौरागढ़ में बादल फटने की खबर सामने आई है। बादल फटने से गुंजी-कालापानी को जोड़ने वाला बैली ब्रिज मलबे में दब गया। वहीं कही सड़के भी तबाह हो गई।

वाहनों की आवाजाही हुई बंद

जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के बीच कल देर रात बादल फटा था। जिस वजह से नाग पर्वत से निकलने वाले नचेती नाले का पानी अचानक बढ़ गया। जिसके चलते पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा भी आ गया। सड़कों में मलबा आने से कालापानी से लिपुलेख मार्ग तक वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।

BRO का पुल टूटा अधिकारी मौके पर मौजूद

घटना की सूचना मिलने पर बीआरओ की 65 आरसीसी यूनिट के अधिकारी, सेना, आईटीबीपी और एसएसबी के अधिकारी भी मौके में पहुंचे। बीआरओ के अधिकारियों ने प्रशासन को पूरी घटना की जानकारी दी। पुल टूटने से सेना की आवाजाही में काफी दिक्कत हो रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें