भारत में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन मामले बढ़ते जा रहे हैं। देश में शुक्रवार को कोरोना के सारे रिकॉर्ड धवस्त हो गए। जी हां आज कोरौना के 3.8 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 386452 नए मामले दर्ज हुए। साथ ही बीते 24 घंटे में 3498 लोगों की मौत हुई है। एक दिन में कोरोना वायरस से संक्रमितों के मामलों का यह अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं देश में कुल मरीजों का आंकडा़ 18762976 तक पहुंच गया है। जबकि 2,08,330 मरीज वायरस की वजह से अब तक जान गंवा चुके हैं।
29 अप्रैल को भारत में 379257 नए कोविड-19 केस दर्ज किए गए थे। इस दौरान 3645 मरीजों की वायरस की वजह से मौत हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 297540 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि अब तक कुल 15384418 मरीज घातक वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। नए मामलों में जबरदस्त उछाल के साथ देश में कोरोना के एक्टिव केस में भी काफी उछाल देखने को मिल रहा है। देश में एक्टिव केसों का आंकड़ा 31,70,228 पर पहुंच गया है।